अररिया (बिहार) ◆ सिकटी थाना पुलिस ने शुक्रवार को गश्ती के दौरान चोरी की बाइक के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पकड़े गये दोनों बाइक चोर को शनिवार को जेल भेज दिया गया। बाइक पर फर्जी नंबर अंकित था।थानाध्यक्ष हरेश तिवारी ने बताया कि संध्या गश्ती पर पुलिस जैसे हीं मध्य विद्यालय दहागमा के पास पहुंची तो कालू चौक के तरफ से एक बाइक पर दो व्यक्ति आ रहे थे। रोक कर तलाशी बाइक चालक की तलाशी ली और कागजात की मांग की गयी तो बाइक चालक ने बताया कि वह यह बाइक किसी दूसरे से खरीद की है। बाइक में अंकित बाइक नंबर का अवलोकन करने पर फर्जी पाया गया। पूछताछ करने पर बाइक चालक ने अपना नाम पलासी थाना क्षेत्र के दिघली वार्ड नंबर दो निवासी यासीन बताया। पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम असलम बताया। पता करने पर पता चला कि ये दोनों व्यक्ति नेपाल जाकर नशा करते है तथा नशा के कारोबार में लिप्त भी है। इसी क्रम में बाइक की चोरी कर नेपाल में बेचने का काम भी करते है। बाइक को जब्त कर दोनों बाइक चोर को थाना पर लाया गया। मामला दर्ज कर पकड़े गये दोनों बाइक चोर को जेल भेज दिया गया है।
रिपोर्टिंग
सुनिल कुमार यादव
स्टेट ब्यूरो चीफ, बिहार