मुख्य पार्षद ने समस्याओं पर तुरंत लिया एक्शन

अररिया (बिहार) ◆अररिया नगर परिषद के मुख्य पार्षद विजय कुमार मिश्र नप चुनाव के समय जनता से किये वायदे को अपने कार्यकाल में पूरा करने के लिए कटिबद्ध हैं इसको लेकर प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे से शाम के 05 बजे तक नप भवन में बने नये कार्यालय वेश्म में मौजूद होकर आये लोगों की विभिन्न जनसमस्याओं को सुनकर उनका निदान करने में लगे देखे जाते हैं, जिसमें सोमवार को अपने कार्यालय में मुख्य पार्षद अररिया नप के विभिन्न वार्ड से पहुंचे दर्जनों लोगों की जनसमस्याओं को सुना. समस्याओं को लेकर आये फरियादियों में मुख्य आवास योजना का तीसरा व चौथा किस्त मुख्य बिंदुओं में बना रहा. फरियादियों की समस्या को सुनने व नोट करने के बाद तुरंत मुख्य पार्षद ने आवास योजना के रुके किश्त दिलाने का आश्वासन दिया. वहीं कार्यालय कर्मी को कई दिशा निर्देश दिया. साथ हीं उन्होंने कहा कि अररिया नगर परिषद अंर्तगत 29 वार्ड के वार्डवासी कार्यालय समय में बेझिझक उनके कार्यालय पहुंचकर अपनी अपनी समस्या से रूबरू कराते हुए खुलकर बता सकते हैं.जिसपर फौरन अमल किया जायेगा. मौके पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि धीरज नयन, कई वार्ड के नगर पार्षद सहित कार्यालय कर्मी मौजूद थे

रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता 
ब्लॉक ब्यूरो चीफ, अररिया,बिहार