पूर्णिया (बिहार) ◆पूर्णिया के के. हाट थाना क्षेत्र के गिरिजा चौक स्थित जिला परिषद मार्केट में बीती रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। शातिर चोर पूर्णिया ऑटो इलेक्ट्रिक शॉप के शटर का लॉक तोड़कर दुकान में रखे करीब 35 बैटरी ले भागे। दुकानदार ने बताया कि बीती रात नाइट गार्ड की आंख लग गई थी। इसी के बाद चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। दुकानदार मो. नयैर आलम और मो. फारुख ने करीब 2 लाख के नुकसान का अंदेशा जताया है। वहीं घटना कि सूचना मिलते ही के. हाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की छानबीन में जुट गई है। में घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार मो नयैर आलम ने बताया कि आज सुबह करीब 6:00 बजे जिला परिषद मार्केट की पहरेदारी करने वाले गार्ड ने कॉल कर दुकान में चोरी होने की बात बताई। दौड़े भागे पूर्णिया ऑटो इलेक्ट्रिक पहुंचे, जहां दुकान का दोनों शटर का लॉक टूटा पाया। दुकान में करीब 35 बैटरी रखी थी। ये बैटरियां दुकान से गायब थी। दुकान में रखे नए और पुराने बैटरियों को मिलाकर करीब दो लाख की चोरी हुई है। पीड़ित दुकानदार ने कहा कि गिरिजा चौक स्थित जिला परिषद मार्केट में करीब 40 दुकानें हैं। इसे देखते हुए एक गार्ड पहरेदारी के लिए रखा गया है। कल रात गार्ड की आंख लग गई, जिसके बाद चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। दुकानदार ने बताया कि इससे पहले भी 4 बार से इस मार्केट में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इसी के बाद नाइट गार्ड रखा गया था।मामले को लेकर के. हाट थाना के एएसआई रंजीत कुमार ने बताया कि दुकानदार ने फोन कर थाने में चोरी की घटना की सूचना दी थी। पीड़ित दुकानदार को आवेदन देने को कहा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
रिपोर्टिंग
सुनिल कुमार यादव
स्टेट ब्यूरो चीफ, बिहार