अररिया (बिहार) ◆अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का भव्य रूप से प्राण प्रतिष्ठा होगा। अयोध्या से निमंत्रण हेतु मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर से अक्षत कलश यात्रा काली मंदिर भेजा गया था। जिसे रविवार सभी सनातन धर्म के लोगों को निमंत्रण के लिए मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर से एक विशाल अक्षत कलश यात्रा निकाला गया। जिसमें हजारों की संख्या में सनातन धर्म के लोगों ने भाग लिया। इस अक्षत कलश यात्रा को मां खड्गेश्वरी महाकाली के साधक परम पूज्य नानू बाबा ने आशीर्वाद देकर विदा किया। अक्षत कलश यात्रा में जय श्री राम से शहर गुंजामान होता रहा।वहीं सभी सनातन धर्म के लोगों को अयोध्या जाने के लिए निमंत्रण भी दिया गया। अक्षत कलश यात्रा में ढोल नगाड़ा व घोड़ा भी साथ चला। वहीं अक्षत कलश यात्रा में सभी भक्तगण नाचते झूमते देखे गए।जबकि यह अक्षत कलश यात्रा मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर से निकलकर नगर भ्रमण करते हुए अररिया आरएस ठाकुरबाड़ी मंदिर में समापन हुआ। कलश रथ को रोक कर जगह-जगह पर भक्तों ने फूल बरसाया आरती किया।
अक्षत कलश का नेतृत्व कर रहे हैं नानु बाबा के शिष्य किमी आनंद ने बताया कि अयोध्या में भगवान राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सनातन धर्म के लोगों में काफी उत्साह है।रविवार को विश्व प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर से अक्षत कलश लेकर नगर भम्रण के लिए निकाला गया। इस कलश यात्रा में हजारों सनातन धर्म के महिला पुरूष भक्तों ने भाग लिया। कलश
यात्रा के साथ ढ़ोल, नगारा, घौड़ा भी साथ रहा। बबलू कुमार ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा है। इस मौके पर सभी भक्त अपने घर व मंदिरों में
दीया से भव्य रूप से सजावट करें। मौके पर सह प्रमुख किमी आनंद, सह जिला कार्यवाहक नागेंद्र मिश्रा, प्रांत संयोजक मथुरा दास, जिला मंत्री शुभम चौधरी भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आदित्य नारायण झा नगर अध्यक्ष श्री विजय कुमार मिश्रा,धीरज कुमार नयन,प्रणव कुमार उर्फ गुड्डू नगर थाना अध्यक्ष श्री निर्मल कुमार समेत हजारों सैकड़ो सनातन धर्म के लोग अक्षत कलश यात्रा में मौजूद थे।
रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता
जिला,ब्यूरो चीफ,अररिया बिहार