अररिया (बिहार) ◆अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का भव्य रूप से प्राण प्रतिष्ठा होने जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सनातन धर्म के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। रविवार को विश्व प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर से अक्षत कलश नगर भम्रण के लिए निकलेगी। जिसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस कलश यात्रा में हजारों सनातन धर्म के लोग भाग लेंगे। कलश यात्रा के साथ ढ़ोल नगारा भी साथ रहेगा।इस दौरान सभी सनातन धर्म के लोगों को निमंत्रण दिया जायेगा। इसको लेकर मां
खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर समेत नगर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। कलश यात्रा की अगुवाई मां खड्गेश्वरी के साधक नानु बाबा व उनके शिष्य किमी आनंद के द्वारा किया जाएगा। अयोध्या से कलश मुजफ्फरपुर पहुंचा था। जहां
से 15 दिसंबर को किमी आनंद हजारों भक्तों के साथ अक्षत कलश लेकर मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर पहुंचे थे। जहां नानु बाबा के द्वारा अक्षत कलश का पूजा करने के बाद मंदिर में सुरक्षित रखा गया है। वही किमी आनंद ने बताया कि रविवार को मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर से अक्षत कलश को लेकर 11 बजे से शोभा यात्रा निकलेगा।इस दौरान सभी सनातन धर्म से जुड़े लोगों को निमंत्रण दिया जाएगा। सभी धर्म सभी सनातन धर्म से जुड़े लोगों को यह बताया जाएगा की 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा है। इस मौके पर सभी भक्त अपने घर व मंदिरों में दीया से भव्य रूप से सजावट करें। इस शोभायात्रा में ढोल नगाड़ा के साथ महिला, पुरुष समेत हजारों भक्तगण भाग लेंगे। वहीं मां खड्गेश्वरी के साधक नानू बाबा ने बताया कि अयोध्या में राम भगवान का मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा होने को लेकर भक्तों में काफी उत्साह है।इस कलश यात्रा में अधिक से अधिक भक्तगण शामिल हो यह नानू बाबा के द्वारा अपील किया गया है।
रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता
जिला,ब्यूरो चीफ, अररिया,बिहार