साइबर ठगी करने के आरोप में स्पाइसमनी सीएसपी संचालक के विरुद्ध केस

अररिया (बिहार) ◆महलगांव ओपी क्षेत्र अंतर्गत कुर्सेल पंचायत के बलुआ चौक स्थित सीएसपी संचालक मुशर्रफ अली पिता सलीमउद्दीन के विरूद्ध महलगांव थाने में प्राथमिकी कराई गई है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ठाकुर ने बलुआ चौक पर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद कर स्पाइस मनी के सीएसपी संचालक मुशर्रफ अली पर केस दर्ज किया। मुशर्रफ अली स्पाइस मनी के सीएसपी संचालक है। वो सीएसपी की आड़ में केवाला डाउनलोड कर लोगों से आधार नंबर व फिंगर प्रिंट फर्जी तरीके से रबर के सीट पर लेकर अवैध रूप से राशि निकासी करता था।आधुनिक उपकरण के माध्यम से ऑनलाइन ठगी करने का काम कर रहा था ।सूचना पर थाना अध्यक्ष ने वरीय अधिकारियों को जानकारी देकर बलुआ पहुंचे। पुलिस को देखते ही मौके का फायदा उठा कर मुशर्रफ अली फरार हो गया। जब पुलिस ने सीएसपी की तलाशी लिया तो एक बैग से लैपटाप, फिंगरप्रिंट रीडर, प्रमाणपत्र, एटीएम कार्ड 103 आधार कार्ड व अंगूठा निशान अंकित था। सीएसपी से कई अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज सामग्रियों को बरामद कर प्राथमिकी दर्ज की हैं। आए दिन दिन जोकीहाट व महलगांव थाना क्षेत्र में साइबर करने वाले गिरोह काफी सक्रियता सामने आ रही थी।ज्ञात हो कि पिछले सप्ताह ही राजस्थान पुलिस जोकीहाट थाना पहुंची जहां मंजर आलम पिता हारून ग्राम गम्हरिया वार्ड संख्या 02 से गिरफ्तार किया था। बंगलौर पहुंची जोकीहाट के बारा इस्तम्बरार गांव से मतिउर्रहमान पिता नसीम अख्तर को गिरफ्तार किया था। जबकि कर्नाटक पुलिस अरतिया गांव से अबुजर नामक युवक को गिरफ्तार किया।

रिपोर्टिंग
राहुल यादव , अररिया, बिहार