सांसदों को निलंबित किए जाने के विरोध में इंडिया गठबंधन द्वारा आज अररिया मै आक्रोश प्रदर्शन किया

अररिया (बिहार) ◆केंद्र की मोदी सरकार द्वारा सदन में अकारण और अनैतिक रूप से विपक्षी सांसदों को निलंबित किए जाने के विरोध में इंडिया गठबंधन द्वारा आज अररिया जिला
मुख्यालय स्थित काली मंदिर चौक से चांदनी चौक तक आक्रोश प्रदर्शन किया गया एवं तानाशाही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई /प्रदर्शन का नेतृत्व राजद जिला अध्यक्ष श्री मनीष यादव जी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री जाकिर अनवर , जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष श्री आशीष पटेल कम्युनिस्ट पार्टी के डॉक्टर एस आर झा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व सांसद श्री सरफराज आलम राजद प्रदेश सचिव श्री सुरेश पासवान जदयू के प्रदेश सचिव श्री पवन मिश्रा महिला राजद जिला अध्यक्ष श्रीमती लवली नवाब, युवा राजद जिला अध्यक्ष मो बशीरुद्दीन, कांग्रेस नेता मासूम रेजा ,भोला शंकर तिवारी , जदयू नेता नौशाद आलम,रेशम लाल पासवान, रमेश राय , कामरेड नौशाद आलम , प्रवक्ता जगदीश झा गुड्डू, सुधीर यादव , मो नसीम, सुशील कुमार विश्वास , कमाले हक सहित सैकड़ो नेता कार्यकर्ता शामिल हुए - राम नारायण विश्वास- जिला प्रवक्ता राजद अररिया

रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता 
जिला,ब्यूरो चीफ, अररिया,बिहार