किशनगंज (बिहार) ◆किशनगंज पुलिस ने चोरी की दो बाइक बरामद की है। साथ ही दो चोरों को भी गिरफ्तार किय है। दोनों दोस्त मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। टेढ़ागाछ थाना की पुलिस ने रविवार को चोरी की 2 बाइक बलवा जागीर और कलियागंज बाजार से बरामद की है। रविवार को टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के धवेली निवासी भुनेश्वर बोसाक के बेटे सुरेश कुमार बोसाक़ और अररिया जिले के सिकटी थाना निवासी गानुलाल का बेटा कार्तिक प्रसाद सिंह ने बाइक चोरी की टेढ़ागाछ थाना में रविवार को आवेदन दिया था। प्राथमिक दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया था।अनुसंधान के क्रम में पता चला कि एक व्यक्ति बलवा जागीर के पास लाल रंग की बाइक बेचने आया है। सूचना मिलने पर छापेमारी की गई।जिसमें बाइक के साथ एक युवक पकड़ा गया। पकड़े गए युवक से पूछताछ के बाद पता चला सहयोगी मेहरूल एक बाइक लेकर कलियागंज बाजार में है। पुलिस ने कलियागंज में छापेमारी की तो कलियागंज बाजार से दूसरी बाइक को भी चोर के साथ बरामद किया गया है।टेढ़ागाछ के थाना अध्यक्ष धनजी कुमार ने बताया दोनों बाइक बरामद कर दोनों युवक को जेल भेज दिया गया है।
रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता
जिला,ब्यूरो चीफ,अररिया,बिहार