पूर्णिया ,दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत

पूर्णिया (बिहार) ◆पूर्णिया में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से 42 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक जूस फैक्ट्री से काम कर घर लौट रहा था। तभी सामने से आ रही बाइक अचानक बेकाबू हो गई। जिसके बाद बाइक सवार शख्स ने पैदल चल रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में पैदल चल रहे शख्स ने इलाज के दौरान तड़पकर दम तोड़ दिया। वहीं मृतक की मौत की खबर जैसे ही उसके परिजनों तक पहुंची चीख -पुकार मच गया। घटना शहर के NH-131A से लगे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आगाटोला आरा मिल के समीप की है। मृतक की पहचान आगाटोला सीमेंट गोदाम निवासी दयाल सिंह के बेटे अरुण सिंह (42) के रूप में हुई है।घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक अरुण सिंह सतडोभ स्थित जूस फैक्ट्री से रोजाना की तरह काम कर घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बुल्लेट बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पाकर मुफस्सिल पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद युवक को जीएमसीएच पूर्णिया में एडमिट कराया गया। यहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही शख्स ने तड़पकर दम तोड़ दिया। वहीं मृतक की मौत की खबर जैसे ही उसके घर वालों तक पहुंची मातम पसर गया।परिजनों ने बताया कि मृतक अरुण सिंह पेशे मजदूरी करता था। मजदूरी कर वह अपना घर परिवार चलाता था। वो पूरे परिवार का एक मात्र सहारा था। मृतक की मौत के बाद वो आखिरी सहारा भी उनसे छीन गया। वो अपने पीछे बूढ़े, मां बाप, पत्नी के अलावा 5 बेटी और
एक बेटे को छोड़ गया फिलहाल मृतक के शव
को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमॉर्टम में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता
जिला ब्यूरो चीफ,पूर्णिया ,बिहार