अररिया जिला का 34 वाँ स्थापना दिवस आज, तैयारियां पूरी

अररिया (बिहार) ◆ 14 जनवरी 2024 को अररिया जिला का 34वाँ स्थापना दिवस उत्सापूर्ण समारोह के रूप में मनाया जायेगा। जिला स्थापना दिवस के सफलतापूर्वक आयोजन के मद्देनजर जिला पदाधिकारी श्रीमती इनायत खान ने बताया कि सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम का आयोजन हाई स्कूल, अररिया मैदान में किया गया है, जहां मुख्य कार्यक्रम के अलावा (विकासात्मक प्रदर्षनी) विभागीय स्टाॅल/फुड स्टाॅल का उद्घाटन एवं स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं स्थानीय तथा स्थापित कलाकारों का भी कार्यक्रम निर्धारित है। जिलाधिकारी द्वारा समस्त जिले वासियों को आगामी 34वाँ स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी है। साथ ही उन्होंने जिले वासियों को जिला स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह को सफल बनाने का आवाह्न किया है। 
कार्यक्रम की रूप रेखा -
जिला स्थापना दिवस पर आयोजित किये गये कार्यक्रम का आगाज प्रातः 08 बजे सुबह प्रभात फेरी सह जन जागरूकता रैली से किया जायेगा। हाई स्कूल, अररिया के मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकासात्मक प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रातः 10 बजे होगा। वहीं स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 3ः30 बजे अपराह्न में निर्धारित है। शाम 04ः00 बजे अपराह्न में जिले के स्थानीय एवं नामचीन कलाकारों का कार्यक्रम निर्धारित है। कार्यक्रम में स्थापित कलाकारों में बाॅलीवुड प्लेबैक सींगर स्वाती शर्मा, सा रे गा मा पा फेम सुरंजन राजवीर, टाॅलीवुड सींगर नबनीता पाॅल एवं स्टेंडअप काॅमेडियन राजसोनी तथा स्थानीय कलाकारों में गायक अमर आनंद,पल्लवी जोशी द्वारा प्रस्तुती दी जायेगी।

रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता
जिला ब्यूरो चीफ, अररिया (बिहार)