अररिया (बिहार) ◆ तीर्थ स्थल अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को प्रभु श्री राम का प्राण प्रतिष्ठा होने जा रहा है। इसको लेकर हर तरफ भक्तिमय का माहौल बना हुआ है।निमंत्रण हेतु राम जन्मभूमि अयोध्या से आए हुए पूजित अक्षत जिले में सनातन धर्म के लोगों में बट गया है।सभी सनातन धर्म के लोग 22 जनवरी को अपने घर व आसपास के मंदिरों में दीप जलाकर दीपावली मनाएंगे।वही मां खड्गेश्वरी महाकाली सह बाबा खड्गेश्वरनाथ शिव मंदिर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है।इसको लेकर मां खड्गेश्वरी के साधक नानु बाबा भी सभी भक्तों को अयोध्या में हो रही प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आगामी 22 जनवरी को घर व मंदिरों में दीप जलाकर दीपावली मनाने के लिए अपील कर रहे हैं।नानु बाबा ने बताया कि 500 वर्षो के लंबे संघर्ष के बाद आज हमलोगों का अयोध्या मे प्रभु राम के मंदिर बनने का सपना पूरा हुआ है। सभी सनातन धर्मावलंबियों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी आगामी 22 जनवरी के दिन अपने-अपने घरों मे पांच दीपक जलाकर दीपावली अवश्य मनाए और आसपास के मंदिरों मे भजन संकीर्तन का आयोजन करे। 500 वर्षों के बाद इस छन को देखने को मिलेगा। नानु बाबा ने बताया कि हम सभी भक्त लोग भाग्यशाली है की प्राण प्रतिष्ठा देख पाएंगे।
रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता
जिला ब्यूरो चीफ, अररिया (बिहार)