जयपुर (राजस्थान) ◆ मानवता व परोपकार के लिए समर्पित समर्पण संस्था द्वारा 75 वें गणतन्त्र दिवस पर गणतंत्र दिवस समारोह व “आर्थिक असमानता और मानव विकास" विषयक विचार गोष्ठी का आयोजन 26 जनवरी को संस्था के निर्माणाधीन समर्पण आश्रय केयर भवन, सॉंभरिया रोड़ (टीबा, सिन्दौली) पर प्रात: 10:30 से दोपहर 1 बजे तक किया जायेगा।
समारोह में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त ज़िला एवं सेशन न्यायाधीश श्री जी. एस. निमोरिया होंगे तथा अध्यक्षता सार्वजनिक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियन्ता व वरिष्ठ समाजसेवी श्री बी. एल. भाटी करेंगे। विचार गोष्ठी में मुख्य वक्ता एडवोकेट डॉ. महेन्द्र कुमार आनन्द (निदेशक, लेट्स टॉक इन्स्टिट्यूट) होंगे।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्री संजय शर्मा (मुख्य प्रबन्धक, भारतीय स्टेट बैंक, विधानसभा), डॉ. बी. एल. बैरवा (Associate Professor, SMS Hospital, Neurosurgery), डॉ. आर. के. भीमवाल (सीनियर प्रोफ़ेसर, कन्सलटेन्ट फिजिशियन, SMS Hospital), श्री धर्मपाल (सेवानिवृत्त उपनिदेशक, डीआरडीओ), श्री घासी लाल बैरवा (सेवानिवृत्त अधिकारी, राजभाषा अनुभाग, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रोद्यौगिकी मंत्रालय, भारत सरकार), एडवोकेट सुश्री निर्मला सोनी (IP Attorney, N K Soni & Associates), श्री संजय पाटनी (Director, Priority Pharmacutical Private Limited), प्रोफ़ेसर डॉ. डी. के. विजय (चेयरपर्सन, समृद्धि सेवा संस्थान), श्री राज कुमार चन्देल (प्रोपराइटर, श्री राधाकृष्णा एजेन्सी व राज कुमार टेक्सटाइल एजेन्सी), श्रीमती सुमित्रा पाल (वरिष्ठ समाज सेविका), श्री मदन लाल वर्मा (भवन निर्माता , प्रोपराइटर कृष्णा कन्स्ट्रक्शन कम्पनी), श्री देवेन्द्र सिंह चौहान (व्यवसायी, खण्डेलवाल ढाबा, महल रोड, जयपुर), श्री मयंक बैरवा (Director, Shreenidhi Infrasolution Pvt. Ltd.), श्री हेमन्त कुमार चाहिल (प्रोपराइटर, Darshneel Enterprises), श्री विजेस यादव (प्रोपराइटर, Gaze Design), श्री गणपत लाल बैरवा (प्रोपराइटर, अमित टेलर्स) होंगे।
मंच संचालन एडवोकेट श्री नरेन्द्र कुमार गजुआ (प्रदेशाध्यक्ष , शराबबंदी आन्दोलन) करेंगे। कार्यक्रम में प्रातः 10:30 बजे मुख्य अतिथि द्वारा समर्पण आश्रय केयर भवन प्रांगण में अन्य अतिथियो, संस्था पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ झंडा फहराया जाएगा। उपरान्त सांस्कृतिक कार्यक्रम व विचार गोष्ठी होगी। समारोह के पोस्टर का विमोचन संस्था पदाधिकारियों ने कार्यालय में किया।