अररिया में एक्सिस बैंक में 90 लाख रुपए की लूट हथियार से लैस 6बदमाश घुसे, फायरिंग कर कस्टमर्स को बंधक बनाया

अररिया (बिहार) ◆अररिया शहर के एडीबी चौक स्थित एक्सिस बैंक में 90 लाख की लूट हुई है। मंगलवार दोपहर 12 बजे 6 की संख्या में हथियार से लैस अपराधी घुसे। गन पॉइंट पर बैंक में कस्टमर्स को बंधक बनाया और लूटपाट की। लूटपाट के बाद बदमाश भागने लगे। मौके पर लोगों को डराने के लिए 3 राउंड फायरिंग भी
की। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर112 अररिया 
एसपी अशोक कुमार सिंह, नगर थाना अध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु दलबल के साथ पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। मौके पर भारी भीड़ जुटी हुई है।लूट के बाद गुस्साए आसपास के लोगों ने पुलिस को देखकर नारेबाजी की। मौके पर भारी भीड़ जुटी है फिलहाल घटना के बाद पुलिस और बैंक मैनेजर ने कोई बयान जारी नहीं किया है।

रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता 
जिला,ब्यूरो चीफ,अररिया,बिहार