वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

श्यामपुरा कलां (राजस्थान) ◆ लालसोट उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्यामपुरा कलां मे वार्षिकोत्सव प्रतिभा एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमे सुखराम बारवाल रा. ज. स. पा. जिला अध्यक्ष -दौसा ने अपने उद्बोधन में कक्षा 10 वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा में 95% से अधिक अंक प्राप्त करने पर हवाई यात्रा करवाने की घोषणा की। साथ ही विद्यालय परिवार को 1100₹ नकद और एक सीसी कैमरा लगवाने की घोषणा की। इस अवसर पर श्री राघवेंद्र शर्मा प्रधानाचार्य मयस्टाफ, शम्भू लाल गोकुलपुरा, बद्री बारवाल, रामस्वरूप ध्यावणा, रामकेश बारवाल सहित काफी ग्रामीणजन मौजूद रहे।