थुणियाधिराजपुरा (राजस्थान) ◆ बुधवार को लालसोट उपखंड की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय थुणियाधिराजपुरा में वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लालसोट विधायक रामविलास मीना, अध्यक्ष सरपंच ग्राम पंचायत संवासा ममता मीना रही। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि PEEO संवासा अमित बढ़ाया, हरकेश मटलाना, रामखिलाड़ी मीना (पंचायत समिति सदस्य), रामकिशोर शर्मा संवासा, रामकिशोर मीना व्याख्याता, प्रकाश चंद मीना व्याख्याता संवासा, विनोद महावर, संदीप, मुकेश मीना, समस्त स्टॉफ थूणियाधिराजपुरा तथा गांव के गणमान्य नागरिक बन्धुओ,की गरिमामय उपस्थिति रही। विद्यालय की बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। विधायक साहब ने विद्यालय में 2 अतिरिक्त कक्षा-कक्ष के निर्माण करने की घोषणा की। प्रधानाध्यापक प्रभुलाल बैरवा ने अतिथियों को अभिनंदन पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भामाशाहो, स्टॉफ एवं छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।