डाक बम सेवा समिति का जत्था मंदारपर्वत केलिए रवाना

अररिया (बिहार) ◆समाज के गण्यमान्य लोगों ने जत्थे को रवाना किया। भक्तों के गगनचुंबी जयघोष और जयकारों से पूरा अररिया आरएस बाजार गूंज उठा। लोग अपने घरों से निकलकर हर हर महादेव और बोल बम के नारे लगाते दिखे। राम कुमार भगत ने बताया कि पिछले कई वर्षों से रविवार को कांवड़िया पथ के मंदारपर्वत मोतीहाट में डाक बमों की सेवा के लिए अररिया आरएस और आसपास के युवा बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इससे समाज में अमन-चैन, सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। सेवा के लिए फल, नींबू पानी, गर्म पानी, मालिश, गर्म चाय, दवा और भजन-कीर्तन की व्यवस्था की जाती है। डाक बम पथ पर रात भर सेवा में लगे रहते हैं। इस सेवा में विकास झा, संजीब झा, शंकर ओझा, अमित गुप्ता, सुभाष, रवि,राजन, संतोष भगत, श्याम भगत, भोला, प्रबिन, अशोक मुन्ना अभीनाश,कैलाश आदि शामिल रहे।

रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता 
असिस्टेंट स्टेट ब्यूरो चीफ, बिहार