अररिया (बिहार) ◆बटुरबाड़ी पंचायत के वार्ड-6 झौआ गांव में मो. तबरेज आलम(38) पिता मो. जमील की करंट लगने से मौत हो गई। तबरेज रविवार को अपनी साली की शादी में वार्ड-9 नया टोला बटुरबाड़ी स्थित ससुराल आए थे। रविवार सुबह शौच के बाद वह चापाकल पर मुंह-हाथ धोने गए, जहां मोटर का तार जुड़ा था। जैसे ही उसने बिजली का तार जोड़ने की कोशिश की करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे तुरंत अररिया सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव जैसे ही झौआ गांव पहुंचा, पूरे गांव में मातम छा गया। बूढ़े पिता जमील का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने कहा, "मेरे सर का साया चला गया। " जवान बेटे का जनाजा बूढ़े पिता के कंधे पर उठा ।तबरेज अपने पीछे पत्नी बीबी नासरीन खातून, दो बेटे, दो बेटियां, पिता, चार भाई और एक बहन को छोड़ गए हैं। रविवार शाम मगरीब के बाद झौआ पलासी कर्बला मैदान में अदा की गई। इसके बाद शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व मुखिया शोएब आलम, मुखिया प्रतिनिधि अनिसुर रहमान, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जाफर रहमानी, नौशाद रहमानी, शिक्षक शाहिद अंसारी, मो.आशिक, मुन्ना आलम, हाजी निजाम अंसारी, अरशद अंसारी,इमरान अंसारी मौजूद रहे।
रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता
असिस्टेंट स्टेट ब्यूरो चीफ, बिहार