आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों की पोशाक तैयार करेंगी जीविका

अररिया (बिहार)◆अररिया,भरगामा | बिहार सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों की ड्रेस की सिलाई का जिम्मा अब जीविका समूहों को सौंपा है। इस फैसले का मकसद ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और गांवों में रोजगार देना है।इसी के तहत भरगामा प्रखंड के रघुनाथपुर पंचायत में अमृत जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ के तहत 'दीदी की सिलाई सेंटर' की शुरुआत हुई। शुभारंभ कार्यक्रम में जीविका बीपीएम दिगम्बर प्रसाद यादव, क्षेत्रीय समन्वयक पावस पवन, सीसी ज्ञानशीला कुमारी, सीएलएफ अध्यक्ष रानी देवी, सचिव पिंकी देवी समेत दर्जनों जीविका दीदियां शामिल हुईं। बीपीएम
दिगम्बर यादव ने कहा कि यह योजना महिलाओं के लिए
आर्थिक मजबूती का जरिया बनेगी। ड्रेस की सिलाई तय मानकों के अनुसार होगी। इसके लिए दीदियों को प्रशिक्षण भी दिया गया है। क्षेत्रीय समन्वयक पावस पवन ने कहा कि यह पहल दीदियों के लिए स्थायी रोजगार का रास्ता खोलेगी।

रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता 
असिस्टेंट स्टेट ब्यूरो चीफ, बिहार