पूर्णिया (बिहार) ◆बिहार बाल संरक्षण आयोग के सदस्य डॉ. सुग्रीव दास मंगलवार को दो दिवसीय दौरा पर पहुंचे। उनके आगमन पर जिला अतिथि गृह में उनका भव्य स्वागत हुआ। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दौरान वे जिले के विभिन्न स्थानों पर सरकार द्वारा संचालित विद्यालयों, छात्रावासों का निरीक्षण करेंगे।साथ ही बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी जैसी सामाजिक समस्याओं पर जागरूकता और पर्यवेक्षण का कार्य करेंगे।उन्होंने कहा कि बच्चों के अधिकारों की रक्षा और व्यवस्था की स्थिति का आकलन करना इस दौरे का मुख्य उद्देश्य है। इधर जिला अतिथि गृह में अभाविप व कई सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला और अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला महामंत्री संजीव सिंह, अरुण राय पुलक, धमदाहा विधानसभा प्रभारी किशोर जयसवाल, जिला मंत्री सचिन राय, भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुमित सिंह, निवर्तमान जिला अध्यक्ष रवि गुप्ता,
सोशल मीडिया संयोजक शुभम कुमार, अमन भारती, हरि दास, संतोष मुखिया, कुमार गौरव, अभाविप विभाग संयोजक नीतेश निक्कू, जिला संयोजक साजन कुमार, दीपक कुमार,विकास कुमार, रितेश कुमार, प्रो. हीरा चंद मेहता, राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण कुमार, शशि शेखर कुमार सहित कई युवा और सामाजिक संगठनों के सदस्य मौजूद रहे।
रिपोर्टिंग
राहुल यादव, पूर्णिया,बिहार