स्कॉर्पियो ने एनएच पर बुजुर्ग साइकिल सवार कोरौंदा, मौत

अररिया (बिहार) ◆सड़क हादसे में गुरुवार को साइकिल सवार 70 वर्षीय बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना अररिया- पूर्णिया मार्ग एनएच- 27 पर लाहटौरा के समीप की है। जानकारी के अनुसार लाहटौरा के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार बुजुर्ग हरीलाल राम को टक्कर मार दी। बुजुर्ग की मौत के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मृतक लाहटौरा गांव के रहने वाले थे। वे साइकिल से अपनी बेटी के घर कुसियारगांव जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि हरीलाल राम को एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। घटना के बाद पुलिस टीम ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। यातायात थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटे थे।

रिपोर्टिंग
राहुल यादव, अररिया,बिहार