अररिया, 30 अगस्त 2025 जीविका अररिया की ओर से शनिवार को अररिया सदर प्रखंड के मदनपुर पंचायत में पशुओं का स्वास्थ्य जागरुकता शिविर का लगाया गया।

अररिया (बिहार) ◆अररिया, 30 अगस्त 2025 
जीविका अररिया की ओर से शनिवार को अररिया सदर प्रखंड के मदनपुर पंचायत में पशुओं का स्वास्थ्य जागरुकता शिविर का लगाया गया। इसमें जीविका दीदियों के पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण डॉ. हिमांशु कुमार हिमकर (TVO, मदनपुर) की अगुवाई में की गई। डॉ. हिमांशु ने पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ-साथ किसानों को पशुपालन,  देखभाल और रोग-निवारण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। जीविका की ओर से समय-समय पर इसतरह के आयोजन होते रहते हैं। जिसका उद्देश्य जीविका दीदियों के जीविकोपार्जन को बढ़ाने में सहयोग करना होता है। इसके लिए जीविका की ओर से पशु सखियों का भी चयन किया गया है। ये पशु सखियां घर-घर जाकर बकरी में होने वाली बीमारियों के बारे में पशु पालक दीदियों को जागरुक करती हैं और उसके निवारण का उपाय भी बताती हैं। साथ ही, कृमि नाशक दवा, रोगों से बचाव के लिए टीकाकरण आदि करने का भी काम करती हैं। जिससे जीविका दीदियों को पशुपालन में काफी मदद मिलती है। 
 पशुओं के स्वस्थ रहने से पशुपालकों को काफी लाभ होता है। पशुपालक दीदियों के आर्थिक विकास के लिए पशुओं का स्वस्थ रहना काफी अहम है। इस शिविर में कुल 172 किसान अपने 321 मवेशियों के साथ पहुंचे। जिनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन में प्रखंड परियोजना प्रबंधक नीरज कुमार मिश्र, युवा पेशेवर (पशुधन) रिषभ प्रसाद, प्रबंधक पशुधन पवन कुमार, सामुदायिक समन्वयक संजय कुमार के अलावा जीविका दीदियों ने भी अहम भूमिका निभाई।

रिपोर्टिंग
विकाश कुमार सिंह, सहायक ब्लॉक ब्यूरो चीफ, अररिया,बिहार

विज्ञापन के लिए संपर्क करे

MR. SUNIL KUMAR YADAV
Assistant State Sub-Editor
MR. TINKU DAS GUPTA
Assistant State Buro Chief