अररिया (बिहार) ◆अररिया 30 अगस्त 2025 राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव डॉ. महेन्द्र पाल द्वारा अररिया अंचल अंतर्गत रामपुर कोदरकट्टी पंचायत में राजस्व महाअभियान के अंतर्गत आयोजित शिविर का निरीक्षण किया गया एवं शिविर में उपस्थित रैयतों से फीडबैक प्राप्त किया गया। इस क्रम में उनके साथ भूमि सुधार उप समाहर्ता अररिया एवं अंचल अधिकारी अररिया भी उपस्थित थे।निरीक्षण के क्रम में उन्होंने राजस्व महाअभियान के तहत संचालित कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को राजस्व महाअभियान के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों का सतत अनुश्रवण सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने कहां के शिविरों में प्राप्त हो रहे आवेदनों को ससमय ऑनलाइन किया जाय। उन्होंने कहा कि इस महाअभियान का मुख्य उद्देश्य भूमि विवादों से बचाव कर स्थायी समाधान प्रदान करना तथा भूमि अभिलेखों की शुद्धता इस अभियान की प्रमुख प्राथमिकताएं हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान रैयतों के भूमि संबंधी अभिलेखों के सुधार एवं अद्यतीकरण के दिशा में एक बड़ा प्रयास है। जमाबंदी वितरण कार्य में पंचायत प्रतिनिधियों की सहभागिता भी सुनिश्चित किया जाय ताकि वितरण कार्य में तेजी लाई जा सके। बताया गया कि राजस्व महा अभियान अंतर्गत जिले के रैयतों के जमीन संबंधी अभिलेखों में सुधार एवं उत्तराधिकारी नामान्तरण तथा बंटवारा नामान्तरण के आवेदन पत्र संग्रहित करने हेतु दिनांक 16.08.2025 से ही डोर-टू-डोर अभियान चलाया जा रहा है, जो 20.09.2025 तक निर्धारित है। इस अभियान के क्रम में ऑनलाईन की गयी जमाबंदियों की प्रति संबंधित रैयतों को उनके घर पर जाकर उपलब्ध करायी जा रही है तथा जमाबंदी सुधार, छुटी हुई जमाबंदियों को ऑनलाईन कराने/उत्तराधिकारी नामांतरण/बंटवारा नामान्तरण के लिए हल्का स्तर पर आयोजित शिविर में आवेदन पत्र प्राप्त भी किये जायेंगे।
रिपोर्टिंग
विकाश कुमार सिंह, सहायक ब्लॉक ब्यूरो चीफ, अररिया,बिहार