पीएम श्री नवोदय विद्यालय में अररिया में राजीव गांधी की जयंती मनाई गई, शिक्षा और नवाचार पर जोर

अररिया (बिहार) ∆ पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय का नाम अररिया में आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 81वीं जयंती 'सद्भावना दिवस' के रूप में मनाई गई। यह दिन नवोदय विद्यालय समिति की स्थापना के साथ-साथ उनके दूरदर्शी नेतृत्व और शिक्षा के प्रति उनके समर्पण को याद किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सुशांत कुमार झा एवं उप प्राचार्य मनोज कुमार सिंह द्वारा राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर, शिक्षक, छात्र, और कर्मचारीगण उपस्थित थे।

अपने संबोधन में, प्राचार्य सुशांत कुमार झा ने राजीव गांधी के शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "राजीव गांधी का मानना था कि शिक्षा ही देश को प्रगति के पथ पर ले जा सकती है। नवोदय विद्यालय की स्थापना इसी सोच का परिणाम थी, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना था। आज ये विद्यालय उनके सपने को साकार कर रहे हैं।"

कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं को शिक्षक मो समीउद्दीन ने राजीव गांधी के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम संयोजक कला शिक्षक मूर्तिकार राजेश कुमार ने कहा कि "राजीव गांधी ने प्रौद्योगिकी और विज्ञान को बढ़ावा दिया, उनके 'डिजिटल इंडिया' का सपना आज हकीकत बन रहा है।" नवोदय विद्यालय से निकल कर बहुतेरे छात्र बडे़ बडे़ पदों पर देश की सेवा कर रहे हैं।

इस अवसर पर उप प्राचार्य ने सद्भावना दिवस को राजीव गांधी के शिक्षा, प्रौद्योगिकी और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके समर्पण को याद किया। नवोदय विद्यालय परिवार ने उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता
सहायक राज्य ब्यूरो चीफ, बिहार 

विज्ञापन के लिए संपर्क करे

MR. SUNIL KUMAR YADAV
Assistant State Sub-Editor
MR. TINKU DAS GUPTA
Assistant State Buro Chief