किशनगंज (बिहार) ◆किशनगंज में बेहतर विधि-व्यवस्था संधारण के लिए पुलिस पदाधिकारियों की पोस्टिंग की प्रक्रिया लगातार जारी है। इसी कड़ी में 12 पुलिस पदाधिकारियों की नई तैनाती की गई है। इनमें चार थानों को नए थानाध्यक्ष मिले हैं। मंगलवार की शाम एसपी सागर कुमार ने तबादले की अधिसूचना जारी की।
इन अफसरों को मिली जिम्मेदारी
अवर निरीक्षक रूबी कुमारी थानाध्यक्ष, सुखानी थाना
अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार थानाध्यक्ष, कुर्लीकोट थाना अवर निरीक्षक कनक लता थानाध्यक्ष, अर्राबारी थाना अवर निरीक्षक रामबहादुर शर्मा प्रभारी, छतरगाछ कैंप इसके अलावा अवर निरीक्षक सुधा कुमारी अपर थानाध्यक्ष, अनुसंधान इकाई महिला थाना अवर निरीक्षक शैलेश कुमार अनुसंधान इकाई, ठाकुरगंज अवर निरीक्षक रंजीत कुमार भारती अनुसंधान इकाई, बहादुरगंज अवर निरीक्षक सुनीता कुमारी टू अनुसंधान इकाई ठाकुरगंज अवर निरीक्षक विकास कुमार अनुसंधान इकाई, टेढ़ागाछ अवर निरीक्षक बैजू कुमार और पवन कुमार अनुसंधान इकाई, किशनगंज सदर थाना
महिला थानाध्यक्ष की एंट्री
इस बार पोस्टिंग में महिला पुलिस पदाधिकारियों को प्राथमिकता दी गई है। सुखानी थाना और अर्राबारी थाना को पहली बार महिला थानाध्यक्ष मिली हैं। ठाकुरगंज और
बहादुरगंज थानों में भी महिला अफसरों की तैनाती की गई है। ये सभी पदाधिकारी 2018 बैच की दारोगा हैं।स्थानीय महिलाओं ने कहा कि थाने में महिला अफसर की मौजूदगी से वे बेझिझक अपनी समस्याएं रख सकेंगी। इससे महिलाओं को न्याय पाना आसान होगा और पुलिस पर भरोसा भी बढ़ेगा।
चुनाव से पहले बड़ी कावायद
पिछले तीन दिनों में जिले के आठ थानों में नए थानाध्यक्ष और सात थानों में 13 नए अवर निरीक्षक की तैनाती हो चुकी है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए पूर्णिया रेंज के जिलों में लंबे समय से एक ही जगह तैनात दारोगाओं का अंतरजिला
स्थानांतरण किया गया है।