अररिया दिनांक: _ 04/09/2025कांग्रेस–राजद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माता के संबंध में दिए गए आपत्तिजनक बयान का जोरदार विरोध, अररिया में रहा बंद

अररिया (बिहार) ◆अररिया दिनांक: _ 04/09/2025
कांग्रेस–राजद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माता के संबंध में दिए गए आपत्तिजनक बयान का जोरदार विरोध, अररिया में रहा बंद
मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान - सांसद वो सिर्फ मोदी की मां नहीं देश की मां है- सांसद मां का अपमान कांग्रेस को पहचान- प्रदीप कुमार सिंह अररिया कांग्रेस और राजद नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माता जी के प्रति किए गए अपमानजनक एवं असंवेदनशील बयान के विरोध में आज अररिया में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार
प्रदर्शन किया। सांसद श्री प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जनता ने इस कुकृत्य के खिलाफ अपनी आक्रोशपूर्ण प्रतिक्रिया दर्ज कराते हुए अररिया को बंद कराया।इस दौरान सांसद प्रदीप कुमार सिंह कार्यकर्ताओं के साथ चांदनी चौक - एडीवी चौक , बस स्टैंड और शिवपुरी स्थित नहर पर जाकर कांग्रेस और राजद की इस अपमान के  खिलाफ अपने विरोध दर्ज कराया।
सांसद श्री प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि –“यह सिर्फ प्रधानमंत्री का नहीं बल्कि पूरे हिंदुस्तान की हर माँ का अपमान है। भारत की संस्कृति और परंपरा में माँ का स्थान सर्वोच्च है, और कांग्रेस–राजद द्वारा की गई यह ओछी राजनीति जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।”भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाज़ी करते हुए कहा कि माँ का अपमान करने वाली सोच को जनता पूरी तरह नकार देगी। देश की जनता ऐसे असंवेदनशील और मर्यादा-भंजक बयानों का मुंहतोड़ जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी।आज का आंदोलन पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण रहा लेकिन संदेश साफ़ है 
“माँ का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान।” 
इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय झा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिव्यमूर्ति संदीप, नगर अध्यक्ष संजय अकेला, जिला मंत्री नीरज झा, राजा मिश्रा, अभिलाष ठाकुर , सुष्मिता ठाकुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टिंग
विकाश कुमार सिंह, सहायक ब्लॉक ब्यूरो चीफ, अररिया,बिहार

विज्ञापन के लिए संपर्क करे

MR. SUNIL KUMAR YADAV
Assistant State Sub-Editor
MR. TINKU DAS GUPTA
Assistant State Buro Chief