अररिया जिला अंतर्गत+2 हाई स्कूल आजाद अकादमी अररिया में महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित मिशन शक्ति योजना अंतर्गत संकल्प

अररिया (बिहार) ◆अररिया, दिनांक 04 सितम्बर 2025
अररिया जिला अंतर्गत+2 हाई स्कूल आजाद अकादमी अररिया में महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित मिशन शक्ति योजना अंतर्गत संकल्प: हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन द्वारा चलाये जा रहे 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के तहत आज तीसरे दिन जेंडर संवेदीकरण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम में सरकार द्वारा संचालित योजनाओ की जानकारी दी गयी, जिसमें माहवारी स्वच्छ्ता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, बाल विवाह  रोकथाम,  PCPNDT Act   (गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक) POSH, लैंगिक भेदभाव पर रोक, दहेज़ रोकथाम, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098,  साइबर क्राइम 1930 एवं महिला हेल्पलाइन 181, इमरजेंसी नंबर 112, वन स्टॉप सेंटर आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। इसके साथ साथ भ्रूण हत्या पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि लड़का लड़की के जन्म पर कोई भेद भाव नहीं करनी चाहिए। सरकार द्वारा इसपर कार्रवाई हेतु सख्त कानून बनाए गए हैं। साथ ही यौन उत्पीड़न अधिनियम 2013 के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गयी। इस अधिनियम का मुख्य उद्देश्य ये हैं कि कार्यस्थल पर सहज़ एवं सुरक्षित वातावरण का निर्माण करना है।   कार्यक्रम में बच्चों ने बहुत सारे सवाल किये जो महिलाओं और किशोरी के उत्थान से जुड़े हुए थे। बच्चों ने भ्रूण हत्या, दहेज़ प्रथा उन्मूलन और आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला हब और वन स्टॉप के कर्मी और विद्यालय के शिक्षक आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टिंग
विकाश कुमार सिंह, सहायक ब्लॉक ब्यूरो चीफ, अररिया,बिहार

विज्ञापन के लिए संपर्क करे

MR. SUNIL KUMAR YADAV
Assistant State Sub-Editor
MR. TINKU DAS GUPTA
Assistant State Buro Chief