अररिया (बिहार) ◆अररिया, दिनांक 25 सितम्बर 2025
जिला पदाधिकारी, अररिया, श्री अनिल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक, अररिया, श्री अंजनी कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में दशहरा पर्व, 2025 शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर परमान सभागार, अररिया में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आहूत की गई।बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, अररिया एवं फारबिसगंज शांति समिति के संबंधित सदस्य, पूजा समितियों के आयोजक के साथ-साथ सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थानाध्यक्ष एवं सम्बद्ध प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी प्रखंड मुख्यालय से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से जुड़े थे। वहीं जिलास्तरीय पदाधिकारियों द्वारा बैठक में भौतिक रूप से उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अररिया जिले में सभी पर्व, त्योहार आपसी भाईचारे प्रेम एवं सद्भाव के साथ मनाया जाता रहा है। इसमें शांति समिति/पूजा समिति/आयोजकों के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने दशहरा पर्व पर भी शांतिपूर्ण और सद्भाव पूर्ण वातावरण में मनाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर भी सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है। इस क्रम में विधि व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्त की जा रही है। इस क्रम में कई उपस्थित सदस्यों द्वारा कई सुझाव एवं अन्य प्रकार की समस्या से अवगत कराया गया, जिस पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।उन्होंने कहा कि अनुमंडल स्तर पर अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, थानाध्यक्ष को शांति समिति की बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही शरारती तत्वों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें। मंदिरों/पूजा पंडालों में सुरक्षा के मद्देनजर अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था, सी०सी०टी०भी०, विडियोग्राफी की व्यवस्था, बड़े तथा भीड़-भाड़ वाले मंदिरों/पंडालों में महिला एवं पुरुष के लिए प्रवेश एवं निकास की अलग-अलग व्यवस्था, पूजा समितियों की ओर से स्वयंसेवकों की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।बैठक में अपर समाहर्ता अररिया श्री अनिल कुमार झा के अलावा संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी सहित शांति समिति के सदस्य पूजा समिति के सदस्य, आयोजक आदि उपस्थित थे।
रिपोर्टिंग
विकाश कुमार सिंह, सहायक ब्लॉक ब्यूरो चीफ, अररिया,बिहार