अररिया में चलाए जा रहे 8 संवाद रथः मुख्यमंत्रीमहिला रोजगार योजना में जीविका समूह कीसदस्यों को मिलेगी आर्थिक मदद

अररिया (बिहार) ◆बिहार सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू की है। इस योजना के तहत जीविका समूह की महिलाओं को 10,000 रुपए की सहायता दी जाएगी। यह राशि उन्हें स्वरोजगार शुरू करने में मदद करेगी।योजना में शामिल होने के लिए महिलाओं को जीविका स्वयं सहायता समूह का सदस्य होना जरूरी है। नए सदस्यों का पंजीकरण 12 सितंबर 2025 से शुरू होगा। ग्रामीण क्षेत्रों के सभी ग्राम संगठनों में नि:शुल्क फॉर्म उपलब्ध हैं। आवेदन के लिए आधार कार्ड और आधार से जुड़े बैंक खाते की कॉपी अनिवार्य है।अररिया में 8 संवाद रथ चलाए जा रहे हैं। ये रथ प्रतिदिन 16 स्थानों पर महिला संवाद कार्यक्रम कर रहे हैं। 26 सितंबर 2025 तक 320 स्थानों पर कार्यक्रम होंगे। इनके माध्यम से योजना की जानकारी दी जा रही है। लघु फिल्मों के जरिए भी जागरूकता फैलाई जा रही है।योजना में किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। अगर
कोई शुल्क मांगे तो इसकी शिकायत जिलाधिकारी कार्यालय,
जीविका जिला परियोजना कार्यालय या प्रखंड विकास
पदाधिकारी के पास की जा सकती है। शुल्क मांगने वालों पर
कड़ी कार्रवाई होगी।

रिपोर्टिंग
अखिलेश विशवास, अररिया, बिहार

विज्ञापन के लिए संपर्क करे

MR. SUNIL KUMAR YADAV
Assistant State Sub-Editor
MR. TINKU DAS GUPTA
Assistant State Buro Chief