अररिया (बिहार) ◆अररिया| आचार संहिता उल्लंघन के मामले में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम अररिया अविनाश कुमार की अदालत ने पूर्व विधायक जाकिर हुसैन के साथ मामले के अन्य आरोपी राजा रमण भास्कर उर्फ रंटू मंडल को बाइज्जत बरी कर दिया। मामला वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव का है।जो अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम सह एमपीएमएल ए कोर्ट में लंबित था। लोकसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित था। न्यायालय ने जी आर 482/2009 में दोनों ही आरोपियों को रिहाई की। मुकदमा के सूचक प्रखंड विकास पदाधिकारी, फारबिसगंज अजय कुमार ठाकुर थे। वर्ष 2023 में मामले के दोनों ही आरोपियों को न्यायालय ने आरोप सुनाया था, जिसके बाद दोनों ही आरोपियों ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों से इंकार किया और न्यायालय से विचारण करने की मांग की। अभियोजन पक्ष की ओर से कोई भी साक्ष्य पेश नहीं होने पर न्यायालय ने दोनों ही आरोपियों को आरोप से मुक्त करते हुए बाइज्जत बरी किया।
रिपोर्टिंग
विकाश कुमार सिंह, सहायक ब्लॉक ब्यूरो चीफ, अररिया,बिहार