मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में आवेदन की प्रक्रिया शुरू, महिलाओं में उमंग की लहर

अररिया (बिहार) ◆अररिया बिहार सरकार ने महिलाओं के
उन्नति और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की है। इसकी
शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना से किया। इस
कार्यक्रम का जिला मुख्यालय के परमान सभागार में लाइव
प्रसारण कराया गया। जिसमें डीएम अनिल कुमार, डीडीसी
रोजी कुमारी, जीविका डीपीएम नवीन कुमार समेत अन्य
वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में सीएम के संबोधन से
जीविका से जुड़े दीदियों को अवगत कराया गया। सीएम ने
कहा कि राज्य की अब प्रत्येक महिला होंगीं सशक्त, करेंगी
अपना रोजगार। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने
और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की
शुरुआत कर दी गई है। इस कार्यक्रम में लगभग 200 जीविका
दीदियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस अवसर पर
डीएम अनिल कुमार ने महिला रोजगार योजना के महत्व एवं
उद्देश्यों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि सरकार की इस पहल
से योजना के पहले चरण में महिलाओं को 10 हजार रुपये
की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की
जाएगी। यह राशि उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने में मदद
करेगी। योजना की प्रभावशीलता का आकलन करने के लिए
छह महीने बाद इसकी समीक्षा भी की जाएगी। इसके बाद सक्रिय रूप से जो महिलाएं रोजगार करेंगी, उन्हें 2 लाख
तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
मौके पर उप विकास आयुक्त अररिया, सहायक निदेशक
सामाजिक सुरक्षा कोषांग अररिया, डीपीएम जीविका अररिया,
कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद आदि उपस्थित थे।

रिपोर्टिंग
अखिलेश विशवास,अररिया, बिहार 

विज्ञापन के लिए संपर्क करे

MR. SUNIL KUMAR YADAV
Assistant State Sub-Editor
MR. TINKU DAS GUPTA
Assistant State Buro Chief