बुनियाद केंद्र, सक्षम, समाज कल्याण विभाग एवं जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, अररिया के संयुक्त तत्वावधान में आज वृद्ध समूह कल्याण केंद्र, हरिपुर पंचायत परिसर में चश्मा वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया

अररिया (बिहार) ◆अररिया, दिनांक 09 सितम्बर 2025
बुनियाद केंद्र, सक्षम, समाज कल्याण विभाग एवं जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, अररिया के संयुक्त तत्वावधान में आज वृद्ध समूह कल्याण केंद्र, हरिपुर पंचायत परिसर में चश्मा वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वृद्धजनों को दृष्टि सुधार हेतु चश्मा वितरण कर उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार लाना था।कार्यक्रम का शुभारंभ बुनियाद केंद्र, जिला प्रबंधक श्री नवीन कुमार नवीन द्वारा किया गया। उन्होंने वृद्ध समूह कल्याण केंद्र के सचिव श्री सदानंद मेहता एवं अध्यक्ष श्री भुवनेश्वरी साह को उनके समर्पित कार्य हेतु धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस केंद्र को एक आदर्श वृद्धजन संघ बताया। उन्होंने कहा कि समाज के वृद्धजनों की सेवा करना एक पुण्य कार्य है, जिससे समाज की सशक्तता सुनिश्चित होती है।
 इस अवसर पर कुल 32 लाभार्थियों को निशुल्क चश्मा वितरित किया गया। लाभार्थियों ने कार्यक्रम में अपनी अत्यंत प्रसन्नता एवं संतोष व्यक्त किया। उनके चेहरे पर उज्ज्वल मुस्कान इस कार्य की सार्थकता को सिद्ध करती रही।कार्यक्रम में सैफगंज के मुखिया श्री दिलीप कुमार पासवान, बुनियाद केंद्र फारबिसगंज से ऑप्थेल्मो श्री अनिल कुमार, लेखपाल श्री राजा साहेब, समाजसेवी श्री राज साह सहित अन्य गणमान्य नागरिकगण भी उपस्थित रहे। सभी ने इस प्रकार के कल्याणकारी प्रयासों की सराहना की और वृद्धजनों के हित में निरंतर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस प्रकार का सामूहिक प्रयास वृद्धजनों को सशक्त बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में याद किया जाएगा। भविष्य में भी इसी तरह से समाज कल्याण के क्षेत्र में निरंतर सेवा प्रवाह की अपेक्षा की जाती है।

रिपोर्टिंग
विकाश कुमार सिंह, सहायक ब्लॉक ब्यूरो चीफ, अररिया,बिहार

विज्ञापन के लिए संपर्क करे

MR. SUNIL KUMAR YADAV
Assistant State Sub-Editor
MR. TINKU DAS GUPTA
Assistant State Buro Chief