अररिया, दिनांक 06 अक्टूबर 2025मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की तीसरी किस्त जारी, जीविका दीदियों में उत्साह

अररिया (बिहार) ◆अररिया, दिनांक 06 अक्टूबर 2025
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की तीसरी किस्त जारी, जीविका दीदियों में उत्साह राज्य की 21 लाख दीदियों को भेजी गई 10-10 हजार की राशिअबतक राज्य की 1 करोड़ 21 लाख महिलाएं हो चुकी हैं योजना से लाभान्वित
सोमवार को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 21 लाख महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से दस-दस हजार की राशि भेजी गई। जिसमें अररिया की 60 हजार से अधिक महिलाएं शामिल हैं। इस योजना के तहत अबतक प्रदेश में 1 करोड़ 21 लाख महिलाओं को इसका लाभ दिया जा चुका है। इस योजना के प्रथम चरण में 26 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 75 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार की राशि भेजी गयी थी। जबकि, दूसरे चरण में 03 अक्टूबर 25 को मुख्यमंत्री ने 25 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार की राशि भेजी थी।
पटना में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। वहीं, माननीय उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मौके पर बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी एवं श्रवण कुमार भी उपस्थित रहे।इस क्रम में जिले में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन परमान सभागार में किया गया। जहां जिलाधिकारी श्री अनिल कुमार, उप विकास आयुक्त श्रीमती रोजी कुमारी, डीपीएम जीविका श्री नवीन कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में जीविका दीदियां उपस्थित रहीं। वर्चुअल माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान जीविका दीदियां काफी उत्साहित दिखीं। 

अररिया में जिला मुख्यालय,  प्रखंड मुख्यालय, संकुल संघ,  ग्राम संगठन सहित कुल 2125 से अधिक स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  जिसमें 1 लाख 85 हजार से ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया। इन महिलाएं ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर कार्यक्रम में भाग लिया। राशि की प्राप्ति के साथ ही दीदियों की ओर से स्वरोजगार की गतिविधियां प्रारंभ की गयी हैं। खास बात यह है कि दीदियों के कौशल विकास हेतु उनके प्रशिक्षण की भी व्यवस्था भी की गई है। जिसका क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिससे आने वाले दिनों में महिलाएं बेहतर कौशल के साथ व्यवसाय करेंगी। जिससे उन्हें ज्यादा फायदा होगा और उनका आर्थिक सशक्तिकरण संभव हो सकेगा।

रिपोर्टिंग
विकाश कुमार सिंह, सहायक ब्लॉक ब्यूरो चीफ, अररिया,बिहार