अररिया में UP CM योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगें वोट

अररिया (बिहार) ◆बिहार विधानसभा चुनाव के मैदान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने सिकटी व नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर माहौल गरमा दिया। दोनों स्थानों पर योगी को सुनने और देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़े। सिकटी के धरमगंज मेला ग्राउंड में आयोजित सभा में तो हालात इतने उत्साहपूर्ण हो गए कि लोग एक-दूसरे के कंधों पर चढ़कर, बिजली के खंभों पर लटककर और जान जोखिम में डालकर योगी आदित्यनाथ को निहारते और सुनते नजर आए।
कई युवा खतरनाक ऊंचाई पर चढ़ गए, ताकि योगी की एक
झलक पा सकें। भीड़ का जोश देखते ही बनता था। योगी ने
मंच से राजद और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने कहा, अररिया के बारे में पहले सुनते थे, आतंक की
खबरें आती थीं। जो कुछ यहां के लोगों पर बीतती थी, वह
किसी और पर नहीं बीतनी चाहिए। पर्व-त्योहार में दंगा-फसाद
नहीं होना चाहिए। बहन-बेटियों की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं
लगनी चाहिए। योगी ने पुरानी यादें ताजा करते हुए बताया कि
कांग्रेस और राजद के सहयोगी उत्तर प्रदेश में भी सत्ता में थे।
उस समय गुंडागर्दी अपने चरम पर थी। हर तीसरे दिन दंगे होते
थे, महीनों कर्फ्यू लगा रहता था। लेकिन पिछले साढ़े आठ वर्षों
से उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार है। अब न
कर्फ्यू है, न दंगा। यूपी में सब चंगा है।योगी ने बिहार की जनता से अपील की कि एनडीए को
मजबूत करें। सिकटी विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी विजय
मंडल और नरपतगंज से देवंती यादव को रिकॉर्ड मतों से
विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि बिहार में भी डबल इंजन की
सरकार से विकास और सुरक्षा का नया दौर आएगा। सभा
में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की भारी भीड़ रही। 'जय
श्रीराम', ‘भारत माता की जय' और 'योगी-योगी' के नारे
गूंजते रहे।एनडीए कार्यकर्ताओं ने इसे ऐतिहासिक जनसभा करार दिया। योगी की मौजूदगी ने अररिया में भाजपा के चुनावी अभियान को नई गति और ऊर्जा प्रदान की है। दोनों सभाओं में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे, लेकिन भीड़ का उत्साह काबू में रखना चुनौतीपूर्ण रहा। योगी की रैलियों ने साफ कर दिया कि एनडीए बिहार में पूर्ण बहुमत की ओर अग्रसर है। अररिया की जनता ने योगी के संदेश को हाथों-हाथ लिया और एनडीए उम्मीदवारों के लिए भारी समर्थन का संकेत दिया।