धमाकेदार जीत के साथ फाइनल में पहुंची फारबिसगंज क्रिकेट एकेडमी, सेमीफाइनल में इंडस 'B' को 10 विकेट से हराया

अररिया (बिहार) ◆​अररिया: जिला क्रिकेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 35वां भागीरथी गंगा जिला क्रिकेट लीग चैंपियनशिप कांसम ट्राफी के मैच संख्या-36 (सेमीफाइनल) में फारबिसगंज क्रिकेट एकेडमी ने इंडस स्पोर्टिंग क्लब 'B' को 10 विकेट से करारी शिकस्त देकर शान से फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। पूरे मैच में फारबिसगंज का दबदबा रहा और उन्होंने खेल के हर विभाग में विपक्षी टीम को बौना साबित कर दिया।​मैच का लेखा-जोखा:​टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडस स्पोर्टिंग क्लब 'B' की टीम फारबिसगंज की घातक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी। पूरी टीम 22.1 ओवर में मात्र 67 रनों पर ढेर हो गई। टीम की ओर से अमन राज (17) और आनंद झा (10) ने संघर्ष करने की कोशिश की, लेकिन अन्य बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे।
​गेंदबाजी का जलवा:​फारबिसगंज के गेंदबाजों ने सेमीफाइनल के दबाव को इंडस 'B' के बल्लेबाजों पर बखूबी स्थानांतरित किया। आर्यन राज ने घातक स्पेल डालते हुए 6 ओवर में मात्र 12 रन देकर 4 विकेट चटकाए। प्रेम कुमार ने भी सधी हुई गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए।​आसान लक्ष्य, बड़ी जीत:​68 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फारबिसगंज की सलामी जोड़ी ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की। आदित्य राज (46 रन नाबाद) और हर्ष कुमार (15 रन नाबाद) ने मात्र 12.3 ओवर में बिना कोई विकेट खोए मैच जिता दिया और टीम को फाइनल का टिकट दिला दिया।​मुख्य आकर्षण:​मैन ऑफ द मैच: आर्यन राज (4 विकेट)​अंपायर: अश्विनी कुमार एवं अनामी शंकर ​स्कोरर: अंकित कुमार मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रवीर कुमार विश्वास (बासु दा) सचिव राजेंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष परवेज़ आलम, यादव, रविशंकर दास ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

रिपोर्टिंग
विकाश कुमार सिंह,अररिया,बिहार