कुर्साकांटा थाना में बाल विवाह मुक्त भारत अभियानकी बैठक मानव तस्कर और बाल शोषण से मुक्तिउद्देश्य, पैम्फ्लेट के माध्यम से जागरूक किया गया

अररिया (बिहार) ◆आज दिनांक 30/01/2026 को जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से एक्सेस टू जस्टिस (न्याय तक पहुंच) कार्यक्रम* के अंतर्गत जिला पुलिस प्रशासन अररिया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अररिया एवं जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के संयुक्त तत्वावधान में कुर्साकांटा थाना के  थानाध्यक्ष रोहित कुमार के अध्यक्षता में 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के  तहत बैठक का आयोजन
एवं कुर्साकांटा बाजार में बाल विवाह मुक्त अररिया जिला बनाने हेतु  थानाध्यक्ष के नेतृत्व में उच्च विद्यालय कुर्साकांटा के बच्चों ने जागरूकता रैली प्रखंड कार्यालय, अस्पताल कार्यालय होकर कुर्साकांटा बाजार में  रैली भ्रमण करते हुए थाना परिसर में समाप्त किया गया|  इस कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षिका ICDS कुर्साकांटा के कंचन कुमारी, जयंती विश्वास एवं इस कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार अध्यक्ष जागरण कल्याण भारती ने किया|
बाल विवाह मुक्त, मानव तस्करी मुक्त, बाल श्रम मुक्त एवं बाल यौन शोषण मुक्त अररिया जिला बनाने हेतु जिसमें थाना बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी, एवं जागरण कल्याण भारती के दीपक पासवान एवं थाना क्षेत्र के सम्मानित जनमानस , सभी जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरु, टेंट वाला, बाजा वाला एवं फोटो ग्राफर एवं उपस्थित जनमानस एवं समुदाय में बैठक कर लोगों को बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में समझाया गया और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं के बारे जानकारी दी गई जैसे आयुष्मान कार्ड, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, जन्म प्रमाण, श्रमिकों का पंजीकरण, सुमंगला योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आदि सरकारी योजना में लाभान्वित होने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी कुर्साकांटा से संपर्क करने  का अनुरोध किया गया समुदाय व गांव में बाल विवाह न होने देने और न करने की बैनर व पंपलेट के माध्यम से शपथ दिलाई गई |इस कार्यक्रम में बच्चों एवं शिक्षकगण की भूमिका महत्वपूर्ण रही|