अररिया (बिहार) ◆अररिया, दिनांक 18 फरवरी 2026नियोजन मेला : 326 अभ्यर्थी औपबंधिक से रूप चयनित युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय अररिया के तत्वाधान में बुधवार को जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का सफआयोजन संयुक्त श्रम भवन, अररिया में किया गया।इस मेले का मुख्य उद्देश्य अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करवाना रहा। नियोजन मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप जिला पदाधिकारी अररिया श्री श्री विनोद दुहन, द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि नियोजन मेला युवाओं के लिए रोजगार प्राप्ति का एक सशक्त मंच बनकर उभर रहा है। इसके माध्यम से जिले के साथ-साथ पूरे बिहार में रोजगार के सैकड़ों अवसर सृजित हो रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ, अपनी योग्यता के अनुरूप रोजगार प्राप्त करें तथा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ें।
नियोजन मेला में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा स्टडी किट एवं कुशल युवा कार्यक्रम से संबन्धित प्रमाण-पत्र भी वितरित किया गया। मौके पर श्री अमित कुमार, सहायक निदेशक (नियोजन), अवर प्रादेशिक नियोजनालय, सहरसा, श्रम अधीक्षक अररिया, प्राचार्य, महिला आईटीआई, फारबिसगंज, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी अररिया, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, अररिया, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र अररिया एवं प्रबंधक, जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र, अररिया एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
नियोजन मेला में निजी सेक्टरों के कुल 18 नियोजकों ने लगभग 800 रिक्तियों के साथ भाग लिया। इस मेले में नियोजकों द्वारा कुल 1147 बायोडेटा प्राप्त किया गया, जिसमें से 326 अभ्यर्थियों का औपबंधिक रूप से चयन किया गया। साथ ही कुल 4 स्टालों द्वारा 371 अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन किया गया।नियोजन मेला का संचालन श्री आदित्य प्रकाश, जिला नियोजन पदाधिकारी, अररिया, श्री रवि कुमार, जिला कौशल प्रबन्धक, अररिया, एवं श्री मुकेश कुमार रंजन, निम्न वर्गीय लिपिक एवं जिला नियोजनालय अररिया के कर्मियों के द्वारा किया गया।
रिपोर्टिंग
विकाश कुमार सिंह,अररिया,बिहार