पूर्णिया मे आज 256वां स्थापना दिवस छात्र राजद ने केक काट कर मनाया जश्न,

पूर्णिया (बिहार) ◆पूर्णिया अपने स्थापना काल के 256वे साल में प्रवेश कर चुका है। इसे लेकर शहर से लेकर प्रखंड में जश्न का माहौल है।सभी खुलकर इस मौके को सेलिब्रेट कर रहे हैं। छात्र राजद ने सनौली चौक स्थित राजद कार्यालय में केक काटकर पूर्णिया का 256वा स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद बिस्मिल ने किया। इस अवसर पर छात्र राजद के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
केक कटिंग के बाद जिला अध्यक्ष मोहम्मद बिस्मिल ने कहा
कि 14 फरवरी 1770 को पूर्णिया जिला की स्थापना हुई
थी और आज 14 फरवरी 2026 को जिला के 256 साल
पूरे हो चुके हैं और 257वें साल में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने
कहा कि पूर्णिया का नाम मां पूर्ण देवी के नाम पर पड़ा,
लेकिन आज भी मां पूर्ण देवी मंदिर परिसर का समुचित और
योजनाबद्ध विकास नहीं हो सका है। यदि सरकार गंभीरता
से पहल करें तो यह स्थल आस्था के साथ-साथ पर्यटन और
स्थानीय अर्थव्यवस्था का बड़ा केंद्र बन सकता है।शिक्षा व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि पूर्णिया आज भी उच्च शिक्षा, शोध संस्थानों और तकनीकी कॉलेजों की कमी से जूझ रहा है। जब तक शिक्षा को मजबूत नहीं किया जाएगा, तब तक विकास के दावे खोखले ही रहेंगे।स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर भी उन्होंने सरकार को घेरा और कहा कि गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए पटना या दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ता है, जो प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है।
छात्र राजद ने मांग की कि सिमांचल के प्रमुख केंद्र के रूप
में पहचान रखने वाले पूर्णिया को बिहार की उप-राजधानी
घोषित किया जाए। साथ ही यहां एम्स की स्थापना और
पटना हाईकोर्ट की बेंच खोली जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को
स्वास्थ्य और न्याय की बेहतर सुविधा स्थानीय स्तर पर मिल
सके।केंद्र और राज्य में एनडीए सरकार पर कटाक्ष करते हुए
मोहम्मद बिस्मिल ने कहा कि डबल इंजन सरकार के दावे के
बावजूद सिमांचल क्षेत्र आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित
है। अगर सच में विकास की मंशा है तो पूर्णिया में बंद पड़े
उद्योग, चीनी मिल, जूट मिल और अन्य कारखानों को पुनः
चालू किया जाए, ताकि युवाओं को रोजगार मिले और पलायन
रुके।

रिपोर्टिंग
विकाश कुमार सिंह,पूर्णिया,बिहार