अररिया (बिहार) ◆पलासी प्रखंड क्षेत्र के डकैता गांव में धर्म गुरु विश्व प्रचारक अमरजीत महाराज गादी शासना धाम के तत्वावधान में दो दिवसीय जिला वार्षिक सत्संग एवं धार्मिक आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक एकता का प्रतीक बना। इस पावन आयोजन के अध्यक्ष सरयू दास रहे। सचिव नारायण मंडल शिव लाल दास महंत कोषाध्यक्ष के रूप में पंकज कुमार वार्ड सदस्य, वार्ड नंबर 13, धर्मगंज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सहयोगी के रूप में राम देव दास, श्याम दास एवं नारायण दास का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में सरयुग दास के कुशल संचालन में सत्संग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भजन-कीर्तन, प्रवचन व सत्संग का आनंद लिया। इस अवसर पर कई विशिष्ट अतिथि भी मौजूद रहे, जिनमें सिकटी विधायक के पुत्र जोशी मंडल, अबू बक्कर मुखिया तथा नारायण ठाकुर शामिल थे। संत-महात्माओं के प्रवचनों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। उन्होंने मानव सेवा, सदाचार, प्रेम और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने इन शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं और युवाओं को सही दिशा प्रदान करते हैं। स्थानीय लोगों ने सफल आयोजन के लिए पूरी समिति को बधाई दी।