अररिया जिला में रथ यात्रा से बाल विवाह रोकथाम का संदेश

अररिया (बिहार) ◆अररिया जिला में रथ यात्रा से बाल विवाह रोकथाम का संदेश बाल विवाह की रोकथाम को लेकर देश भर में चलाए जा रहे बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के सो दिवस की विशेष अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन अररिया के मार्गदर्शन मे  एक्सिस टू जस्टिस जस्ट राईट फाॅर चिल्ड्रेन जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के संयुक्त तत्वाधान में जन जागरूकता रथ यात्रा को जिला पदाधिकारी अररिया के  निदेशानुसार उप विकास आयुक्त अररिया रोजी कुमारी ,शंभु कुमार रजक सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई, कविता कुमारी जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ICDS , दीपक कुमार वर्मा बाल कल्याण समिति अररिया, बबलू कुमार पाल cpo, संजय कुमार अध्यक्ष जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज, बचपन बचाओ आंदोलन के यशवंत कुमार ओझा, जागरण कल्याण भारती के दीपक कुमार पासवान, सोनू कुमार  के द्वारा उपस्थित सदस्यों को बाल विवाह के प्रति सजग रह कर अपनी ज़िम्मेदारी और अपना कर्तव्य निभाने हेतु कहा गया।  1098 पर बाल विवाह की सूचना के लिए सूचित किया जा सकता है बाल विवाह की रोकथाम न केवल प्रशासन की ज़िम्मेदारी है बल्कि हम सभी के सामूहिक ज़िम्मेदारी भी है रथ यात्रा का कार्यक्रम आठ मार्च तक संचालित रहेगा। अभियान के दौरान बाल विवाह के दुष्परिणामों क़ानून के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी जाएगी साथ ही बाल विवाह के दुष्प्रभाव वह किशोरियों पर पडने वाले को कुप्रभाव को समझाया जाएगा । बाल विवाह की सूचना बचपन बचाओ आंदोलन के टोल फ़्री नंबर 18001027222, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी जा सकती है सूचना देने वाले की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।

रिपोर्टिंग
विकाश कुमार सिंह,अररिया,बिहार