अररिया (बिहार) ◆पलासी (अररिया)पलासी थाना क्षेत्र के फरसाडागी वार्ड संख्या 13 से आपसी रंजिश के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मो. अरशद (32 वर्ष), पिता मोफ़िल, निवासी फरसाडागी वार्ड नंबर 13, पलासी प्रखंड के रूप में हुई है।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ आपसी विवाद और रंजिश से जुड़ा मामला दर्ज था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।थाना अध्यक्ष ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि आपसी विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं और कानून को अपने हाथ में न लें।