पलासी थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

अररिया (बिहार) ◆पलासी थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पहले मामले में पुलिस ने कोडीनयुक्त कफ सिरप के साथ एक युवक को पकड़ा है। गिरफ्तार युवक की पहचान 43 वर्षीय शाहिद आलम के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके घर से लाल रंग के बैग में रखी 100 एमएल की कुल 6 बोतल कफ सिरप बरामद की, जिसकी मात्रा लगभग 600 एमएल बताई जा रही है।वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने वर्ष 2017 के पुराने मामले (1835/2017) में जारी गैर-जमानती वारंट के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 60 वर्षीय गुलाम रसूल, पिता सुजाल, निवासी वार्ड नंबर-01, चौरी के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। दोनों मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।