अररिया (बिहार) ◆अररिया में बिहार पुलिस सप्ताह के उपलक्ष्य में अररिया। सदर प्रखंड के बांसवाड़ी स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा में महिलाओं की भागीदारी विषय पर निबंध प्रतियोगिता तथा महिला सशक्तिकरण पर जन
जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें विद्यालय के
शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला थाना अध्यक्ष कुमारी अंचला सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने छात्राओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय से जुड़े
महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूक किया। बिहार पुलिस सप्ताह के
दौरान राज्य भर में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को
लेकर ऐसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।बांसवाड़ी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में हुए इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को महिला अधिकारों, कानूनी प्रावधानों तथा सामाजिक सुरक्षा में उनकी सक्रिय भूमिका के प्रति जागरूक बनाना था। निबंध प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी लेखनी से महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता,चुनौतियां और समाधान पर विचार व्यक्त किए।प्रतियोगिता के बाद पुलि पदाधिकारियों ने छात्राओं केसाथ संवाद किया और उन्हें आत्मरक्षा, कानूनी सहायता तथा आत्मनिर्भर बनने के तरीकों पर मार्गदर्शन दिया। कुमारीअंचला ने इस दौरान कहा कि महिलाएं समाज की आधी
आबादी हैं और उनकी सुरक्षा व सशक्तिकरण से ही समाज
मजबूत होता है।उन्होंने छात्राओं को प्रोत्साहित किया कि वे न केवल खुद सशक्त बनें बल्कि दूसरों को भी आगे बढ़ाने में सहयोग करें। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता अभियान छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। कार्यक्रम में मौजूद सभी ने बिहार पुलिस की इस पहल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं शिक्षा का ऐसा संयोजन ग्रामीण स्तर पर बहुत प्रभावी साबित हो रहा है।
बिहार पुलिस द्वारा ऐसे प्रयास जारी रहने से महिलाओं की
सुरक्षा और भागीदारी में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है।
रिपोर्टिंग
विकाश कुमार सिंह,अररिया,बिहार