पलासी में युवक से मार पीट बेहोश के छिपाया
2/16/2026 09:03:00 pm
अररिया (बिहार) ◆पलासी (ए.सं)। पलासी थाना क्षेत्र के द्वार गांव निवासी बोरू कुमार पासवान ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट कर बेहोश कर देने तथा रस्सी से हाथ पांव बांध कर मृत समझ कर घास के घर छुपा देने का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के खिलाफ एक नामजद प्राथमिकी पलासी थाना में दर्ज कराया हैं। जिस में कानू पासवान, पुतली देवी,गुड्डू पासवान, नेहा कुमारी व रवि लाल शामिल हैं। घटना बीते 09 फरवरी की बताई गई हैं। थाना में विलंब से सूचना देने का कारण इलाजरत बताया गया हैं। दर्ज प्राथमिकी में सूचक बोरू पासवान ने कहा है कि घटना तिथि को वे अपने भाई के साथ घर में सोया हुआ था। लगभग 11 बजे रात्रि कानू पासवान मेरे मोबाइल पर फ़ोन किया कि मेरे घर के पास आओ बात करनी हैं। जब मैं उनके घर के पास गया तो सभी नामजद कानू पासवान, पुतली देवी,गुड्डू पासवान, नेहा कुमारी व रवि लाल एक मात होकर गाली गलौज व मारपीट करते हुए बधार की ओर ले गए। वहां लेजाकर रस्सी से हाथ पैर बांध कर मारपीट करते हुए बेहोश कर दिया। मृत समझ कर मुझे मेरे घास के घर में छुपा दिया तथा मेरे ऊपर घास ढक दिया। इस दौरान उनके परिजनों ने काफी खोजबीन किया। दूसरे दिन जब उसकी माँ घर उठाने घर गयी तो मुझे दिखी और इलाज के लिये सीएचसी लायी जहां से मुझे पूर्णिया रेफेर किया गया। इधर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही हैं।