पलासी थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ व शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, एक महिला फरार

अररिया (बिहार) ◆ पलासी प्रखंड अंतर्गत पलासी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कोडीनयुक्त सिरप, स्मैक और शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक महिला पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई।पहले मामले में पुलिस ने बढोली वार्ड नंबर 13 निवासी अनिल कुमार यादव (पिता: अरुण यादव) को उसके घर के मवेशी घर से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान वहां से 8 बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप और माचिस के डिब्बे में 13 सफेद पन्नियों में लिपटा लगभग 3 ग्राम स्मैक बरामद किया गया।वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने बहरौली वार्ड नंबर 13 निवासी रोबिन कुमार यादव (पिता: उपेंद्र यादव) को 1 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया। इस दौरान एक महिला मौके से फरार हो गई।थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। फरार महिला की तलाश के लिए छापेमारी जारी है।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में नशे और अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।