मध्य विद्यालय करोड़ दिघली के प्रधानाचार्य श्री कुमोद प्रसाद सिंह के स्थानांतरण के अवसर पर विद्यालय परिसर में एक भव्य एवं भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया

अररिया (बिहार) ◆मध्य विद्यालय करोड़ दिघली के प्रधानाचार्य श्री कुमोद प्रसाद सिंह के स्थानांतरण के अवसर पर विद्यालय परिसर में एक भव्य एवं भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गीत से की गई। समारोह में शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं स्थानीय समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने श्री सिंह के नेतृत्व, अनुशासन एवं शैक्षणिक विकास में दिए गए योगदान की मुक्त कंठ से सराहना की।समारोह में शिक्षक श्री सुरेश प्रसाद यादव, श्री शिवानंद मांझी, श्री कामिल रहमानी, श्री हर्षित अभिषेक, श्री हरिमोहन मांझी, श्री अरविन्द कुमार मंडल, श्री रामशंकर एवं श्री अरुण कुमार यादव के साथ-साथ विद्यालय के रात्रि प्रहरी श्री उपेंद्र कुमार यादव सहित अन्य कर्मियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और उनके साथ बिताए गए अनुभव साझा किए।
अपने विदाई संबोधन में श्री कुमोद प्रसाद सिंह साहब ने कहा कि मध्य विद्यालय करोड़ दिघली उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण अध्याय रहा है। यहाँ का स्नेह, सहयोग और सम्मान वे जीवन भर नहीं भूलेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से लगन, ईमानदारी और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को और भी यादगार बना दिया।कार्यक्रम के अंत में सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और नए कार्यस्थल पर सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।