पलासी बाजार में शिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, निकली भव्य शिव बारात

अररिया (बिहार) ◆पलासी बाजार में शिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, निकली भव्य शिव बारातअररिया जिला के पलासी बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान शिव की भव्य बारात बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ निकाली गई। इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और आस्था के रंग में रंग दिया।बारात के दौरान शिव तांडव, डमरू वादन, भजन-कीर्तन और मनमोहक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। चारों ओर “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों की अहम भूमिका रही। अध्यक्ष सदानंद यादव के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने मिलकर कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया।वहीं थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार की उपस्थिति में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।समाजसेवी राजेश भगत द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पानी और ठंडे पेय की व्यवस्था की गई, जिसकी लोगों ने जमकर सराहना की।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और रात भर भजन-कीर्तन व नृत्य के माध्यम से शिव भक्ति में लीन रहे। स्थानीय लोगों ने इस आयोजन को आपसी भाईचारे और धार्मिक सौहार्द का प्रतीक बताया।आयोजकों का कहना है कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सद्भाव और एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।