अररिया (बिहार) ◆ पलासी (अररिया): प्रखंड क्षेत्र के फरसाडांगी गांव में जमीन पर काम कर रही एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता के आवेदन पर पलासी थाना में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार फरसाडांगी गांव निवासी मुन्नी बेगम (उम्र 32 वर्ष), पति मोहम्मद अब्दुल कुद्दुस ने आरोप लगाया है कि वह अपनी जमीन पर मजदूरों को लेकर मेड़ (तहरी) बांध रही थीं। इसी दौरान चार लोग वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट करते हुए जमीन से हट जाने को कहा।पीड़िता ने घटना को लेकर पलासी थाना में आवेदन दिया था। आवेदन के आधार पर Palasi Police Station में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है तथा पूरे मामले की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और पीड़िता ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।