अररिया (बिहार) ◆अग्नि प्रवन काल को देखते हुए अग्निशमनालय अररिया द्वारा शनिवार को अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला अग्निशमन पदाधिकारी श्री अशोक प्रसाद के मार्गदर्शन में अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी श्री रमाकांत प्रसाद के नेतृत्व में अग्निशमन कर्मियों तथा प्रशिक्षु गृह रक्षकों के सहयोग से प्रभात फेरी निकाली गई।यह प्रभात फेरी मार्केटिंग यार्ड अररिया से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, एडीबी चौक, समाहरणालय परिसर एवं चांदनी चौक होते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान अग्निशमन कर्मियों ने आम लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया तथा आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी।
जागरूकता अभियान के दौरान लोगों को बताया गया कि गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए बिजली उपकरणों का सावधानीपूर्वक उपयोग करें, गैस सिलेंडर और ज्वलनशील पदार्थों को सुरक्षित रखें तथा आग लगने की स्थिति में तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दें।इस अभियान में अग्नि चालक श्री मृत्युंजय कुमार, श्री दीपक कुमार, प्रधान अग्निक श्री सिकंदर दास, श्री प्रकाश कुमार, अग्निक श्री रोहित कुमार, सुश्री नूतन कुमारी, सुश्री आरती माला कुमारी, सुश्री सिमरन कुमारी, सुश्री नेहा कुमारी, सुश्री सती कुमारी, सुश्री सोनी कुमारी, सुश्री वर्षा रानी, सुश्री गुड़िया कुमारी तथा श्री नीतीश मांझी सहित अन्य अग्निशमन कर्मी उपस्थित थे।अभियान के माध्यम से शहरवासियों से अपील की गई कि अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति में अग्निशमन विभाग से तत्काल संपर्क करें।
रिपोर्टिंग
विकाश कुमार सिंह,अररिया,बिहार