अररिया (बिहार) ◆अररिया: जिले के पलासी प्रखंड परिसर में 14 मार्च 2026 को सुरक्षा जवान भर्ती कैंप आयोजित किया जाएगा। यह भर्ती अभियान गार्डियंस ग्रुप एवं स्किल इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चलेगी।भर्ती में सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर के पदों पर चयन किया जाएगा। सुरक्षा जवान के लिए अभ्यर्थी का कम से कम 10वीं पास होना आवश्यक है, आयु 18 से 37 वर्ष तथा न्यूनतम लंबाई 165 सेंटीमीटर होनी चाहिए। वहीं सुपरवाइजर पद के लिए स्नातक के साथ एनसीसी होना जरूरी है, आयु सीमा 30 से 37 वर्ष और न्यूनतम लंबाई 170 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है।सुरक्षा जवान के लगभग 600 और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को एक से दो महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें सरकारी एवं निजी संस्थानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, अस्पताल, बैंक, होटल आदि में तैनाती दी जाएगी।इच्छुक अभ्यर्थियों को भर्ती स्थल पर अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी, आधार कार्ड तथा रजिस्ट्रेशन शुल्क 300 रुपये के साथ उपस्थित होना होगा। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर 9801446231 पर संपर्क किया जा सकता है।