अररिया (बिहार) ◆पलासी +2 लालबहादुर शास्त्री उच्च विद्यालय पलासी में मतगणना में निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिली जानकारी अनुसार धर्मगंज पैक्स से आकेश्वर मंडल 304 मतों से प्रकाश यादव को पराजित किया। आकेश्वर मंडल को कुल 626 मत पड़े जबकि प्रकाश यादव को मात्र 322 मत मिले एवं बरदबट्टा पैक्स से पूर्व अध्यक्ष संतोष कुमार मंडल 591 वोट सुखदेव मंडल को पराजित किया । संतोष कुमार मंडल को 1206 शुकदेव मंडल को 591 और दाबर को 381 मत मिले।
मियांपूर से अलीम उद्दीन 471 वोट से मो जुबेर को पराजित किया।पिपराविजवार पैक्स से अजित कपूर राही, दयानंद चौधरी को 191 वोट से पराजित किया।कनखुदिया पैक्स से शिवानंद यादव,युगेश्वर चौधरी से कुल 29 मतों से चुनाव जीते।ब्रहकुम्बा पैक्स से आशुतोष कुमार 109 वोट से युगल किशोर यादव को पराजित किया। रामनगर पैक्स से बीबी जोहरा 210 मतों से मो वसीक को पराजित किया।नकटाखुर्द पैक्स से प्रदीप कुमार यादव 524 वोट से मदन यादव को पराजित किया।पेचैली पैक्स से मुस्ताक 249 वोट से रागीव को पराजित किया।